मुंबई (वीएनएस)। अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में निभाया गया उनका किरदार उनकी निजी जिंदगी और बचपन की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। बॉबी ने कहा कि बहनों को लेकर उनके मन में हमेशा एक डर और चिंता रही, जिसने उन्हें इस किरदार को समझने में मदद की।
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म में बॉबी देओल समीर मेहरा नाम के एक ढलते हुए पॉप स्टार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बाद पूरी तरह बदल जाती है। कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल और व्यक्तिगत संघर्षों के बीच उसका सच साबित करने का सफर फिल्म की मुख्य कहानी है।
अपने किरदार पर बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि वे ऐसे माहौल में बड़े हुए हैं जहां बहनों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने बताया कि एक पुरुष-प्रधान समाज में पले-बढ़ने के कारण उनके मन में यह डर हमेशा बना रहा कि बहनों के साथ आगे चलकर कैसा व्यवहार होगा और उनका जीवन कैसा रहेगा। यही भावनाएं फिल्म के किरदार को निभाते समय भी उनके साथ रहीं।
फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले कई चर्चित और सराही गई परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। निखिल द्विवेदी के बैनर के तहत बनी इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज का सहयोग प्राप्त है।
दमदार अभिनय, गहरे भावनात्मक संघर्ष और सामाजिक सवालों को उठाती ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई, श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई, आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट की गई, और अक्षेंद...
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे फिलहाल अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म 'गवर्नर' के दिलचस्प टीज़र के बाद, जिसने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, मेकर्स ने अब इसका एक बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्टर ऋषभ साहनी का वो खूंखार ...