मुंबई (वीएनएस)। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे फिलहाल अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसकी पहली झलक उन्होंने फैंस के साथ साझा कर दी है। फिल्म का नाम है- ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’। जैसा कि फिल्म का नाम है, एक्ट्रेस बहूरानी अवतार में नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है।
पोस्टर पर वे बहुरानी अवतार में दिख रही हैं। चुनरी प्रिंट की लाल रंग की साड़ी, गले में मंगलसूत्र पहने वे सिर पर पल्लू रखकर मुस्कुराती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के सुपरहिट गाने 'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' से शुरू हुआ ये सुनहरा सफर अब उसी नाम की फिल्म तक पहुंच चुका है। तैयार हो जाइए हंसी, प्यार और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर एक शानदार कहानी के लिए।
'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई, श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई, आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट की गई, और अक्षेंद...
फिल्म 'गवर्नर' के दिलचस्प टीज़र के बाद, जिसने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, मेकर्स ने अब इसका एक बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्टर ऋषभ साहनी का वो खूंखार ...
वेटरन अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी प्रोड्यूसर बताया, जिनकी सोच और कास्टिंग की सम...