नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। मॉड्यूल की गतिविधियों पर कुछ समय से नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद समन्वित अभियान चलाकर इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे संदिग्धों के निशाने पर
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के ठिकानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों की पहचान और बरामद हथियारों व विस्फोटकों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में सीमा पार संबंधों, फंडिंग नेटवर्क और विदेश में बैठे संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इन जगहों पर हमले की रची थी साजिश
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध आरोपी पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।
मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में एक कथित घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाएं किसी भी परिस्थिति ...
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी ...
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रव...
दिल्ली हाई कोर्ट ने तेजी से लोकप्रिय हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिबंधित एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया।