बेंगलुरू(वीएनएस)।कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की।राज्यपाल ने अधिसूचना में कहा, "प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।"राज्यपाल ने सिद्धारमैया को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया है।
डीके शिवकुमार पहुंचे दिल्ली
सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।शिवकुमार और सिद्धारमैया गुरुवार रात को ही अलग-अलग विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, सिद्धारमैया का विमान खराब मौसम के कारण जयपुर मोड़ दिया गया।उनकी शुक्रवार को कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक है, जिसमें अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर चर्चा की जाएगी।
सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार
सिद्धारमैया ने कल राज्यपाल के सचिव को दिया था इस्तीफा,सिद्धारमैया ने कर्नाटक में चल रही राजनीतिक खींचतान पर विराम देते हुए गुरुवार दोपहर बाद राज्यपाल के सचिव को लोक भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया था।हालांकि, उस समय राज्यपाल गहलोत अपने गृह प्रदेश मध्य प्रदेश में थे और पारिवारिक कारणों से उज्जैन पहुंचे थे। वह गुरुवार देर शाम को बेंगलुरु लौटे हैं।सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट सहयोगियों को नाश्ते पर बुलाया था और आलाकमान का फैसला बताकर इस्तीफे की जानकारी दी थी
दिल्ली हाई कोर्ट ने तेजी से लोकप्रिय हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिबंधित एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया।
जमीन दान करने वाले या दानदाताओं से जुड़े निवासियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बाड़ लगने से गांव और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा में ...
मऊ में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफिया को संरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने...
NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान आईं, जहां सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता NTA और पूर्व ISRO अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा पर जी-7 चौकी का उद्घाटन किया, जिसका मुख्य उद्देश्य संवेदनशील हरमी नाला क्षेत्...