एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक हेतु ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Posted On:- 2026-05-29




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर “एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं उपयोग कम करें” विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, स्वच्छता दीदियों, युवाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्लास्टिक कचरा भूमि, जल स्रोतों एवं पशुओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसके उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है तथा मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्वच्छता टीम द्वारा ग्रामीणों से प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक कप, प्लेट एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग कम करने की अपील की गई। साथ ही कपड़े एवं जूट से बने थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया तथा प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही। 

उल्लेखनीय है कि जिले में 15 मई से 15 जून 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।




Related News
thumb

वीर सावरकर जन्म जयंती पर आईटीआई बेरला में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का ...

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई...


thumb

ग्राम पंचायत सांकरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने खोला खुशियो...

विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर...


thumb

शासकीय भूमि पर प्रस्तावित तालाब निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की का...

ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंत...


thumb

हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों व स्वीकृति प...

शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। श...


thumb

जन समस्या निवारण शिविर में 591 आवेदन प्राप्त हुए, 87 आवेदनों का मौ...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य स...


thumb

उप निर्वाचन हेतु 1 जून को संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक व सामान्य...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय...