जन समस्या निवारण शिविर में 591 आवेदन प्राप्त हुए, 87 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

Posted On:- 2026-05-29




अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बतौली जनपद पंचायत के ग्राम बिरीमकेला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सदस्य नानमनी पैकरा, जनपद सदस्य प्रीति यादव, सरपंच गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण शिविर में शामिल हुए। प्रतिनिधियों  ने  ग्रामीणों के मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रशासन एक स्थल पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुन कर निराकरण कर रहे है। उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

शिविर में कुल 591 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 87 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहीयों को किया गया सामग्री वितरण : 

“सुशासन तिहार-2026” अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरीमकेला में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा  हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में  जाति प्रमाण पत्र,स्प्रेयर पंप, केसीसी, मनरेगा जॉब कार्ड, नवीन पेंशन स्वीकृति आदेश, नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास की चाबी, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता वीर सम्मान पत्रक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति का शपथ दिलाया गया। साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नानमनी पैकरा, जनपद सदस्य प्रीति यादव, सरपंच गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण जनपद सीईओ एल  एन  सिदार सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।



Related News
thumb

वीर सावरकर जन्म जयंती पर आईटीआई बेरला में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का ...

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई...


thumb

ग्राम पंचायत सांकरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने खोला खुशियो...

विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर...


thumb

शासकीय भूमि पर प्रस्तावित तालाब निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की का...

ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंत...


thumb

हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों व स्वीकृति प...

शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। श...


thumb

उप निर्वाचन हेतु 1 जून को संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक व सामान्य...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय...