दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत जिले में प्री-मानसून जल संरक्षण अभियान 2026 का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान 27 मई से 20 जून 2026 तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून पूर्व जल स्रोतों का संरक्षण, पुनरुद्धार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभियान के तहत तालाब गहरीकरण, तटबंध निर्माण, चेक डैम निर्माण, आजीविका डबरी, रीचार्ज पिट, लूज बोल्डर चेकडैम एवं गैबियन संरचनाओं जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन कार्यों का उद्देश्य वर्षा जल संचयन बढ़ाना, भू-जल स्तर में सुधार करना तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना है। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मजदूरी भुगतान, सामग्री आपूर्ति एवं कार्यों की निगरानी को प्राथमिकता में रखा गया है ताकि श्रमिकों को समय पर रोजगार एवं मजदूरी का लाभ मिल सके। सभी ब्लॉक अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीणों से कार्यस्थलों पर सहयोग एवं गुणवत्ता निगरानी में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि यदि किसी कार्य में देरी, अनियमितता या गुणवत्ता संबंधी शिकायत हो तो उसकी जानकारी तत्काल ब्लॉक कार्यालय अथवा जिला परियोजना अधिकारी को दें। स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं से भी अभियान में स्वयंसेवी सहयोग करने का आग्रह किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय भी लिया गया है कि मानसून जल संरक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह अभियान रोजगार सृजन के साथ-साथ दीर्घकालिक जल सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई...
विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर...
ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंत...
शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। श...
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य स...
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय...