महासमुंद (वीएनएस)। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले के सभी गैस एजेंसियों से जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एलपीजी वितरकों के गोदाम में उपलब्ध रिफिल सिलेंडर का स्टॉक का नियमित रूप से निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जाए। वितरकों के पास उपलब्ध ऑनलाइन स्टॉक एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक का अनिवार्य रूप से मिलान करें एवं मिलान में अंतर एवं अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि गैस एजेंसी डिलीवरी दर्शाकर समय पर डिलीवरी नहीं करते तो उन पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में अभी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।
गैस एजेंसी संचालकों ने जानकारी दी कि उनके पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जिले में उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्लाई प्लांट से भी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अभी जिले में लगभग 3748 गैस सिलेंडर उपलब्ध है। गत दिवस 2222 गैस सिलेंडर डिलीवर किया गया था। जिले में 18 गैस एजेंसी संचालित हैं।
बैठक में गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे हितग्राहियों को उनकी बुकिंग और पात्रता के अनुसार निर्धारित क्रम में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही एजेंसियों को अपने स्टॉक का रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा स्टॉक की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस संबंध में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस सिलेंडर की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रम पर ध्यान न दें। साथ ही अनावश्यक रूप से लाइन में लगने या घरों में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता होने पर ही गैस की बुकिंग कराकर सिलेंडर प्राप्त करें। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, प्रभारी खाद्य अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव, खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा सहित जिले के गैस वितरकों के संचालक एवं प्रोपाइटर उपस्थित रहे।
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई...
विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर...
ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंत...
शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। श...
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य स...
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय...