बापू की कुटिया में गूंजी हनुमान चालीसा, बच्चों को मिला संस्कार और नशामुक्ति का संदेश

Posted On:- 2026-05-27




रायपुर (वीएनएस)। पुरुषोत्तम मास और ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्टर गार्डन स्थित बापू की कुटिया में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्था शकुंतला फाउंडेशन और सनातन हिंदू वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तिमय वातावरण बनाया। साथ ही हनुमान चालीसा के आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजन की विशेष बात यह रही कि पुरानी बस्ती क्षेत्र के स्लम एरिया से बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को अध्यात्म और संस्कारों के माध्यम से नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी गई। संस्था की सदस्य स्मिता सिंह ने बच्चों को जीवन में सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।

वहीं साधना वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सनातन हिंदू वाहिनी रायपुर जिला अध्यक्ष अनादि पांडेय ने बच्चों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ करने और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म बच्चों के व्यक्तित्व विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव का मजबूत माध्यम बन सकता है।

कार्यक्रम में गौसेवी श्याम प्रकाश साहू द्वारा गाय के गोबर से निर्मित उपले श्रद्धालुओं के बीच वितरित किए गए। इसके अलावा इंदौर के मोटिवेशनल स्पीकर गगन अवस्थी, हिंदू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री आनंद पाठक और देवाशीष जी की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में संस्कार और आध्यात्म की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही अध्यात्म, नैतिकता और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि समाज में सकारात्मक और नशामुक्त वातावरण तैयार किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, बच्चों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।



Related News
thumb

वीर सावरकर जन्म जयंती पर आईटीआई बेरला में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का ...

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई...


thumb

ग्राम पंचायत सांकरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने खोला खुशियो...

विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर...


thumb

शासकीय भूमि पर प्रस्तावित तालाब निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की का...

ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंत...


thumb

हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों व स्वीकृति प...

शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। श...


thumb

जन समस्या निवारण शिविर में 591 आवेदन प्राप्त हुए, 87 आवेदनों का मौ...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य स...


thumb

उप निर्वाचन हेतु 1 जून को संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक व सामान्य...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय...