एमसीबी (वीएनएस)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं। ग्राम अमृतधारा, पंचायत लाई निवासी स्वर्गीय चंदा बाई की कहानी ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है, जिसने यह साबित कर दिया कि जागरूकता और सही समय पर लिया गया निर्णय कठिन परिस्थितियों में पूरे परिवार का सहारा बन सकता है।
नारायणी कुबेर महिला समूह की अध्यक्ष रहीं चंदा बाई हमेशा महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती थीं। समूह की बैठकों में वे महिलाओं को बचत, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक करती थीं। इसी दौरान उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया था।
15 सितंबर 2025 को चंदा बाई का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया। लेकिन कठिन समय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई। चंदा बाई द्वारा पूर्व में कराया गया बीमा उनके परिवार के काम आया और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बरबसपुर शाखा के माध्यम से उनके परिजनों को 2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि प्राप्त हुई। यह सहायता राशि परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई और उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिली।
यह कहानी केवल एक बीमा क्लेम मिलने की नहीं, बल्कि जागरूकता, दूरदर्शिता और महिला सशक्तिकरण की भी कहानी है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर चंदा बाई ने न केवल स्वयं योजनाओं का लाभ लिया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आज ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है। बेहद कम प्रीमियम में मिलने वाली यह योजना संकट के समय परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है।
चंदा बाई के परिवार को मिला यह लाभ अब गांव की अन्य महिलाओं और परिवारों के लिए प्रेरणा बन गया है। ग्रामीण बैंक, महिला समूहों और शासन की संयुक्त पहल से गांव-गांव तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और लोग भविष्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं।
अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं का...
जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...
जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...
सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...
जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...
मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...