सुकमा (वीएनएस)। जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभावशाली स्वरूप देखने को मिला। मंगलवार को कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर शिविर स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को किसान किताब, बी1-खसरा, श्रम कार्ड, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम ने शिविर को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ दिया। कलेक्टर अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गाँव-गाँव पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति भरोसा और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सुकमा रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं का...
जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...
सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...
जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...
मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...