PMGSY में अवैध वसूली!!.. बीजापुर ईई और जगदलपुर एसई को हटाने की मांग तेज...

Posted On:- 2026-05-26




बीजापुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर बीजापुर में विवाद गहरा गया है। छत्तीसगढ़ कान्ट्रेक्टर्स एसोशिएशन ने इस मामले में छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (CGRRDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीजापुर के कार्यपालन अभियंता (ईई) और जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता (एसई) को हटाने की मांग की है।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए जारी निर्माण कार्यों में अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग में पदस्थ अधिकारी विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के बजाय बाधित करने का काम कर रहे हैं।

ठेकेदारों का आरोप है कि बीजापुर के ईई नवीन तोड़ें द्वारा निर्माण कार्य निर्धारित इस्टीमेट और स्वीकृत मात्रा से अधिक करवाया जा रहा है। साथ ही भुगतान जारी करने के एवज में 5 प्रतिशत “एडवांस कमीशन” मांगे जाने का भी आरोप लगाया गया है। एसोसिएशन ने इसे पूरी तरह अन्यायपूर्ण बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बस्तर क्षेत्र में पहले नक्सल गतिविधियों के बीच सुरक्षा बलों के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य पूरे किए गए थे। ऐसे संवेदनशील इलाकों में अब गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।

छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं को सफल बनाने के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं CGRRDA के सीईओ ने बताया कि बीजापुर के ईई को हटाने के संबंध में शासन को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और मापदंडों के अनुसार पाए जाते हैं, तो ठेकेदारों को समय पर भुगतान किया जाएगा।



Related News
thumb

वीर सावरकर जन्म जयंती पर आईटीआई बेरला में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का ...

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई...


thumb

ग्राम पंचायत सांकरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने खोला खुशियो...

विकासखंड बेरला के ग्राम पंचायत सांकरा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर...


thumb

शासकीय भूमि पर प्रस्तावित तालाब निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की का...

ग्राम पंचायत खुरूसबोड़ (आर), तहसील थानखम्हरिया के ग्राम खुरूसबोड़ में शासकीय भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंत...


thumb

हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों व स्वीकृति प...

शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। श...


thumb

जन समस्या निवारण शिविर में 591 आवेदन प्राप्त हुए, 87 आवेदनों का मौ...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य स...


thumb

उप निर्वाचन हेतु 1 जून को संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक व सामान्य...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय...