भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान बना ग्रामीणों के भरोसे का आधार

Posted On:- 2026-05-25




शासन की योजनाओं ने थामा हाथ, धामिनी को मिला सुरक्षित भविष्य का विश्वास

धमतरी (वीएनएस)। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित इस विशेष अभियान ने जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई। इन्हीं में से एक हैं धमतरी जिले के ग्राम मोंगरा गहन की निवासी धामिनी, जिनके चेहरे पर अब भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई देता है।

पहले धामिनी के परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बीमारी और इलाज को लेकर थी। सीमित आय और संसाधनों के अभाव में किसी भी सदस्य के बीमार पड़ने पर पूरा परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता था। गांव से अस्पताल की दूरी, इलाज का खर्च और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी का अभाव उनकी परेशानी को और बढ़ा देता था। कई बार छोटी बीमारियों का उपचार भी टल जाता था, क्योंकि परिवार को खर्च की चिंता सताती रहती थी।

जनजातीय गरिमा उत्सव के दौरान प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी दौरान धामिनी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कार्ड मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि अब बीमारी की स्थिति में इलाज कराना पहले की तुलना में कहीं आसान हो जाएगा और आर्थिक परेशानी का बोझ कम होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब सचमुच गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं।

अभियान के दौरान जिले के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड, आधार अद्यतन, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य जांच, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। प्रशासन द्वारा “सरकार आपके द्वार” की भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

धामिनी की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन और प्रभावी जनभागीदारी से शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर वास्तविक बदलाव ला सकती हैं।




Related News

thumb

मनरेगा में बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि : 70 हजार परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...


thumb

जनपद पंचायत साजा में विशेष सुनवाई, अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने ह...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...


thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...


thumb

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 60 आवेदनों पर त्व...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...


thumb

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आ...

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...