अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 60 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Posted On:- 2026-05-25




बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर  गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। 

अपर कलेक्टर जगत ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों के संबंध में अपर कलेक्टर जगत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल निर्देशित किया तथा आवश्यक मामलों में अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने कहा। कई प्रकरणों में आवेदकों की समस्याओं का समाधान जनदर्शन स्थल पर ही कर दिया गया, जिससे आमजन ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।

आज आयोजित जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व प्रकरणों, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। तात्कालिक महत्व के आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदाय, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने, राशन कार्ड सुधार, पेयजल समस्या, विद्युत आपूर्ति, राजस्व सीमांकन एवं भूमि संबंधी विवादों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ दिलाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी।

अपर कलेक्टर जगत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।




Related News

thumb

मनरेगा में बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि : 70 हजार परिवारों को मिला रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...


thumb

जनपद पंचायत साजा में विशेष सुनवाई, अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने ह...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...


thumb

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में शीघ्र शुरू होगी सीएम हेल्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...


thumb

स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, कचरा प्रबंधन को आ...

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...