मुंबई(वीएनएस)। 'ड्रैगन' (Dragon) यकीनन आने वाले समय की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी ताकतों—'मैन ऑफ द मासेस' एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ ला रही है। बड़े पैमाने पर बनाई जा रही यह फिल्म एक ग्रैंड सिनेमाई एक्सपीरियंस होने का वादा करती है और बड़े पर्दे पर लार्जर-देन-लाइफ एंटरटेनमेंट की परिभाषा को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है।
19 मई को रात 11:52 बजे रिलीज हुई इसकी पहली झलक (First Glimpse) ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसने दर्शकों को एक ऐसी विशाल और अनोखी दुनिया से रूबरू कराया है जो पहले कभी नहीं देखी गई। एक तरफ जहाँ इस वीडियो को फैंस का छप्परफाड़ रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज अपना जन्मदिन मना रहे एनटीआर ने डायरेक्टर प्रशांत नील को गले लगाया, और दोनों का यह क्यूट पल सच में दिल छू लेने वाला है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एनटीआर और प्रशांत नील के इस जादू की झप्पी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है —
"और फिर, गले लगना…
#DRAGON
https://x.com/i/status/2056822987928805704
घोषणा के बाद से ही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है, और फैंस इसके हर एक अपडेट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब इंडस्ट्री के दो इतने दमदार और पावरहाउस नाम एक साथ आ रहे हों, तो जाहिर है कि 'ड्रैगन' सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना चुकी है। दर्शक बड़े पर्दे पर इस मेगा कोलैबोरेशन के धमाके को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'ड्रैगन' में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण ' माइथ्री मूवी मेकर्स' (Mythri Movie Makers) और 'एनटीआर आर्ट्स' (NTR Arts) के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय प्रतिनिधित्व हर साल और मजबूत होता जा रहा है और 2026 ने एक बार फिर भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को उजागर किया है
NTRNeel इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। यह फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नामों मैन ऑफ द मासेस NTR और विजनरी फ...
सलमान खान, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और दुनियाभर में फैली जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं, सोशल मीडिया पर भी हर पोस्ट के साथ तहलका मचा दे...
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया ने पहली बार शिरकत की है। यहां उन्होंने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला में हिस्सा लिया
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गई। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परि...