देशभर में तबाही मचाने आ रही NTRNeel की पहली झलक, 19 मई रात 11:52 बजे होगा धमाका!

Posted On:- 2026-05-18




मुंबई (वीएनएस)। NTRNeel इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। यह फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नामों मैन ऑफ द मासेस NTR और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को साथ ला रही है। एक ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल के तौर पर देखी जा रही यह फिल्म बड़े पर्दे के एंटरटेनमेंट को नए लेवल पर ले जाने वाली मानी जा रही है। लगातार बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच अब फिल्म की पहली झलक 19 मई रात 11:52 बजे रिलीज होने जा रही है।

मिडनाइट से ठीक 8 मिनट पहले NTRNeel की मोस्ट अवेटेड पहली झलक रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही 20 मई को आने वाला NTR का बर्थडे फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन बन जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट ग्लिम्प्स के रिलीज टाइम की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा —

"20.5937° N, 78.9629° E
“पूरे देश में तबाही का प्रोटोकॉल शुरू होने वाला है 

T-MINUS 08
19 मई • रात 11:52 बजे IST

#NTRNeel की पहली झलक चुनिंदा थिएटर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमाका करने आ रही है"

https://x.com/i/status/2056262683587154088

अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस हर नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के दो बड़े पावरहाउस नामों के साथ आने से NTRNeel अब सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ऑडियंस भी इस मेगा कोलैबोरेशन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है।

प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही NTRNeel में NTR लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।



Related News

thumb

कान्स में भारत की चमक के बीच फिर ध्यान खींच रहा है दीपिका पादुकोण क...

कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय प्रतिनिधित्व हर साल और मजबूत होता जा रहा है और 2026 ने एक बार फिर भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को उजागर किया है


thumb

फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स

सलमान खान, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और दुनियाभर में फैली जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं, सोशल मीडिया पर भी हर पोस्ट के साथ तहलका मचा दे...


thumb

कान्स में बजा तारा सुतारिया का डंका

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया ने पहली बार शिरकत की है। यहां उन्होंने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला में हिस्सा लिया


thumb

59 वर्ष की हुई जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गई। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परि...