भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों को नई मजबूती

Posted On:- 2026-05-19




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत और वियतनाम के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुए इस समझौते से दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा मिलेगी। रक्षा मंत्री ने इसे दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक बड़ा और भविष्य उन्मुख कदम बताया है। इसके अलावा वियतनाम के साथ समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग, सैन्य प्रशिक्षण तथा क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने आधिकारिक दौरे पर वियतनाम में हैं। यहां मंगलवार को उन्होंने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल फान वान जियांग के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच तेजी से मजबूत हो रहे रक्षा संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। भारत इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग केवल रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दौरे के दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों ने संयुक्त रूप से वियतनाम एयर फोर्स ऑफिसर कॉलेज में स्थापित भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन भी किया। इसे दोनों देशों के सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस पहल से सैन्य अधिकारियों के बीच बेहतर संवाद और प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। भारत और वियतनाम के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग को नई दिशा मिली है। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।



Related News
thumb

रायबरेली दौरे पर राहुल का सरकार पर प्रहार, बोले- महंगाई से आम आदमी ...

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर...


thumb

ईंधन और एलपीजी आपूर्ति के बारे में सच बताए सरकार : अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य सरकार पर ईंधन की कथित कमी की स्थिति को लेकर जनता को 'गुमराह' करने का आरोप लगाया।


thumb

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया।


thumb

अमित शाह बोले-डेयरी सेक्टर ने बदली महिलाओं की जिंदगी, रोज खाते में ...

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में कहा कि डेयरी क्षेत्र के विस्तार ने महिलाओं का जीवन बदल दिया है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। ...


thumb

जदयू में बगावत! आनंद मोहन बोले-नीतीश को उनके ही करीबियों ने 'जिंदा ...

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बेटे चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने पर JDU नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को उनके करीबियों द्व...