उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

Posted On:- 2026-05-19




देहरादून (वीएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे।

वह सेना से राजनीति में आए थे और अपनी सादगी, अनुशासन तथा ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उनका पहला कार्यकाल वर्ष 2007 से 2009 तक और दूसरा कार्यकाल 2011 से 2012 तक रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और राज्य में पारदर्शी एवं अनुशासित प्रशासन स्थापित करने के लिए कई अहम कदम उठाए।

उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सीएम धामी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।



Related News
thumb

रायबरेली दौरे पर राहुल का सरकार पर प्रहार, बोले- महंगाई से आम आदमी ...

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर...


thumb

भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों को नई मजबूती

भारत और वियतनाम के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की म...


thumb

ईंधन और एलपीजी आपूर्ति के बारे में सच बताए सरकार : अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य सरकार पर ईंधन की कथित कमी की स्थिति को लेकर जनता को 'गुमराह' करने का आरोप लगाया।


thumb

अमित शाह बोले-डेयरी सेक्टर ने बदली महिलाओं की जिंदगी, रोज खाते में ...

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में कहा कि डेयरी क्षेत्र के विस्तार ने महिलाओं का जीवन बदल दिया है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। ...


thumb

जदयू में बगावत! आनंद मोहन बोले-नीतीश को उनके ही करीबियों ने 'जिंदा ...

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बेटे चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने पर JDU नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को उनके करीबियों द्व...