प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Posted On:- 2026-05-16




रायपुर(वीएनएस)।जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव तहसील के ग्राम जोराडोल निवासी स्वर्गीय नैहर साय की 3 सितम्बर 2024 को कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना में मृतक की निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती पांचो बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को आवश्यक संबल मिल सके।



Related News
thumb

दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर:जनजातीय परंपरा और सनातन आस्था का प्रतीक

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी अंचल बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक चेतना का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर। शंखिनी और डंकिनी न...


thumb

कौशिल्या बाई का जीवन प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना स...

प्रदेशभर में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जर...



thumb

जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजलःराज्यपाल डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कबीरधाम जिले में विकास कार्यों के संबंध में बैठक लेकर वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभ...


thumb

राज्यपाल डेका ने कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा

ज्यपाल श्री रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंन...