राज्यपाल डेका ने कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा

Posted On:- 2026-05-16




रायपुर(वीएनएस)।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने भी पौधरोपण किया।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर:जनजातीय परंपरा और सनातन आस्था का प्रतीक

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी अंचल बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक चेतना का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर। शंखिनी और डंकिनी न...


thumb

कौशिल्या बाई का जीवन प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना स...

प्रदेशभर में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जर...



thumb

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स...

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आर.ब...


thumb

जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजलःराज्यपाल डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कबीरधाम जिले में विकास कार्यों के संबंध में बैठक लेकर वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभ...