कलेक्टर ने किया वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-15




बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाआंें का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने मौके पर उपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्लांट को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह में वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी कंपोनेंट का अनिवार्य रूप से परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। 

इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा के प्रत्येक घटकों के निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सागर वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के नक्शे का अवलोकन कर निर्माण कार्य के प्रगति एवं इस समूह जल प्रदाय योजना में शामिल कुल 27 गांवों के संबंध में भी जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कलेक्टर मिश्रा को एमबीआर का निर्माण किए जाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों एमबीआर सहित धनोरा वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के सभी घटकों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, केवल टेस्टिंग का कार्य ही शेष रह गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट में 230 किलोलीटर एवं 290 किलोलीटर का दो एमबीआर का निर्माण किया गया है और इन दोनों एमबीआर का टेस्टिंग भी पूर्ण हो गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट की क्षमता 4.5 एमएलडी है। उन्होने बताया कि 230 किलोलीटर पहला एमबीआर से 13 गांव एवं 290 किलोलीटर के दूसरा एमबीआर से 14 ग्रामों सहित कुल 27 ग्रामों में इस समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम धनोरा में निर्मित इस वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। कलेक्टर मिश्रा ने इस निर्माणाधीन कार्य के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे कि धनोरा सहित आसपास के कुल 27 ग्रामों को शीघ्र शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।




Related News
thumb

पर्री कलस्टर की 26 ग्राम पंचायतों से प्राप्त हुए कुल 687 आवेदन, हित...

जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...


thumb

सुशासन तिहार : ग्राम पर्री की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य को मिल...

जिला सूरजपुर के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को...


thumb

पीएम श्री सेजेस नवापारा में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आज होगी लॉटर...

पीएमश्री सेजेस नवापारा, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा पहली में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या उपलब्ध स...


thumb

दो बाल विवाह प्रकरण प्रकाश में 14 वर्षीय बालिका का विवाह कर जबरदस्त...

जिले में बाल विवाह के प्रकरण लगातार प्रकाश में आ रहे हैं तथा कुछ लोग प्रशासन की कार्यवाही के डर से मुहूर्त से पहले ही बारात बुलाकर विवाह संपन्न कर...


thumb

कलेक्टर रेना जमील ने किया सूरजपुर का मैराथन दौरा, अव्यवस्थाओं पर जत...

कलेक्टर रेना जमील ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और नगरीय सुविधाओं की जमीन...


thumb

परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों पर किया जाएगा अमल :...

कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के ...