महासमुंद (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेज में 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को प्रतिदिन निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाया जा रहा है। टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान पहले से संचालित किया जा रहा है, लेकिन जागरूकता की कमी एवं अफवाहों के कारण कई बालिकाएं अब तक टीकाकरण से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। यह कैंसर गर्भाशय मुख में होता है और समय पर बचाव नहीं होने पर गंभीर रूप ले सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही उम्र में एचपीवी वैक्सीन लगवाने से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जिलेवासियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु की सभी बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर एचपीवी का निःशुल्क टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपनी बेटियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं।
महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमुड़ा में आक...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और अनावश्यक आवागमन कम करने की अपील का असर अब राज्यों में दिखाई देने लगा है।
छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। आज भूमि लगातार संकुचित होती जा रही है। अतएव हमें कम जमीन में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन ...
शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और इटसा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में आशा कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ...
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्र निर्माण और जागरूक नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक आयोजित ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और...