दुनिया पर राज करने को तैयार है पेड्डी, 18 मई को मुंबई में लॉन्च होगा ट्रेलर

Posted On:- 2026-05-13




मुंबई (वीएनएस)। पेड्डी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन बुची बाबू साना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज व माइथ्री मूवी मेकर्स का साथ मिला है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जून 2026 को दुनियाभर में प्रीमियर होगी, जिसके बाद 4 जून 2026 को इसकी वर्ल्डवाइड थिएटर रिलीज होगी!

2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी पेड्डी अब दुनियाभर में धमाका करने के लिए तैयार है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। अब फिल्म को लेकर बढ़ती दीवानगी के बीच पेड्डी 18 मई को मुंबई में अपने भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ छाने के लिए तैयार है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक शानदार झलक साझा करते हुए मुंबई में 18 मई को होने वाले ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा —

“MUMBAAAIIIII, उसका नाम याद रखना #PEDDI, वो आ रहा है

#PEDDITrailer का धमाका 18 मई से, ज्यादा जानकारी जल्द

#PEDDI दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी”

https://www.instagram.com/reel/DYRALZHTTxc/?igsh=ZzBpODU3bmV3Yjg1

हर नए कंटेंट के साथ पेड्डी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है। चाहे टीज़र हो, “चिकिरी चिकिरी” गाना, “राई राई रा रा” सॉन्ग हो या पोस्टर्स, हर एक रिलीज़ ने हमें बेहद खास अंदाज में पेड्डी की दुनिया से रूबरू कराया है। यह पूरी तरह कंटेंट की सफलता है, बिना किसी दिखावे के।

पेड्डी को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि मेकर्स लगातार दमदार पोस्टर्स और फिल्म में राम चरण के पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन की इंटेंस झलकियां साझा कर रहे हैं। बढ़ते हाइप में फिल्म का संगीत भी बड़ा योगदान दे रहा है, जो पहले ही इसकी सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुका है। ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया पहला सिंगल “चिकिरी चिकिरी” अपनी जबरदस्त ऊर्जा के साथ आते ही लोगों के दिलों को छू गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार 200 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है।

अपार सफलता के बाद दूसरा ट्रैक “राई राई रा रा” ने भी जबरदस्त विजुअल्स और भव्य कोरियोग्राफी के साथ फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी, और यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए। दोनों गानों ने मिलकर पेड्डी को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है, जिससे यह 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित सिनेमाई फिल्मों में शामिल हो गई है।

बुची बाबू साना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे, उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत, माइथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त उत्साह बना रही है। धुरंधर और राजा शिवाजी की बड़ी सफलता के बाद पेड्डी को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Related News
thumb

रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में देखने के लिए उत्साहित हुए नेटिज़न्स

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह एक ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं और इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मि...


thumb

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल को CBFC की हरी झंडी, मिला ‘UA 16+’ सर्ट...

आखिरी सवाल, साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


thumb

एक्शन थ्रिलर्स के बीच 'आखरी सवाल' लाएगी एक जरूरी बदलाव : निखिल नंदा

'आखरी सवाल' के टीज़र और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है, जिससे फिल्म की बोल्ड, ग्रिपिंग और दमदार कहानी को लेकर का...


thumb

द केरला स्टोरी 2 को मिले अपार प्यार के बाद विपुल शाह ने दर्शकों का ...

विपुल अमृतलाल शाह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेखौफ फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो बड़े पर्दे पर बोल्ड, दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानिया...


thumb

इंतजार खत्म: 18 को रिलीज होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का ट्रेलर, 3 ज...

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और वृद्धि सिनेमाज व मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले निर्मित पेड्डी, भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ह...