इंतजार खत्म: 18 को रिलीज होगा राम चरण स्टारर पेड्डी का ट्रेलर, 3 जून को ग्रैंड प्रीमियर

Posted On:- 2026-05-12




मुंबई (वीएनएस)। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और वृद्धि सिनेमाज व मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले निर्मित पेड्डी, भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का भव्य प्रीमियर 3 जून को होगा और दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज 4 जून 2026 को की जाएगी। 

राम चरण की पेड्डी अपनी घोषणा के बाद से ही भारत की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार पोस्टर्स, शानदार झलकियों और ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल एसेट्स के जरिए फिल्म लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है। मेकर्स की हर नई पेशकश ने इस महत्वाकांक्षी सिनेमाई स्पेक्टेकल को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

ट्रेलर को लेकर लंबे समय से बने जबरदस्त इंतजार के बाद मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि पेड्डी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा। सोशल मीडिया पर यह अपडेट शेयर करते हुए उन्होंने राम चरण का एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें वह देहाती गांव वाले अंदाज में हाथों में सामान लिए रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर और ज्यादा दिलचस्पी और उत्सुकता बढ़ा दी है।

यह खबर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “#PEDDI आपके दिलों में बस जाएगी
ट्रेलर 18 मई से
#PEDDI दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होगी, जबकि प्रीमियर्स 3 जून से होंगे।”

https://www.instagram.com/p/DYMfjQRE-gi/?igsh=a3FmamplN3l1c3k5

अपनी भव्य रिलीज से पहले ही पेड्डी ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं और दुनियाभर में जबरदस्त हलचल मचा दी है। हाल ही में फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, जहां एडवांस बुकिंग शुरू होते ही शानदार रिस्पॉन्स मिला और सिर्फ चार घंटों में $100K का आंकड़ा पार कर लिया। यह बड़ी उपलब्धि दिखाती है कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और इसी के साथ पेड्डी हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में अपनी जगह और मजबूत कर चुकी है।

बढ़ते उत्साह को और बढ़ाते हुए मशहूर फिल्ममेकर सुकुमार हाल ही में पेड्डी के सेट्स पर पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से देखे और राम चरण व निर्देशक बुची बाबू सना के साथ समय बिताया। खबरों के मुताबिक, सुकुमार फिल्म के विजन से काफी प्रभावित हुए। अब तक रिलीज हुआ हर एसेट सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रैक्शन हासिल कर चुका है और दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

राम चरण के शानदार ड्यूल ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है। पहले एक रफ-टफ गांव के क्रिकेटर और फिर दमदार पेड्डी पहलवान के रूप में उनका अंदाज फिल्म के बड़े स्तर और रॉ एनर्जी को दिखाता है। म्यूजिक ने भी फिल्म के हाइप को नई ऊंचाई दी है, जहां ए. आर. रहमान का “चिकिरी चिकिरी” सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, वहीं “राई राई रा रा” ने यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। हर नए अपडेट के साथ पेड्डी को लेकर जबरदस्त चर्चा बढ़ती जा रही है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में शामिल होती जा रही है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में हैं। वेंकट सतीश किलारू अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत मैथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। धुरंधर और राजा शिवाजी की बड़ी सफलता के बाद पेड्डी को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज 4 जून 2026 को होगी।



Related News
thumb

रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में देखने के लिए उत्साहित हुए नेटिज़न्स

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह एक ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं और इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मि...


thumb

दुनिया पर राज करने को तैयार है पेड्डी, 18 मई को मुंबई में लॉन्च होग...

पेड्डी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका निर्देशन बुची बाबू साना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज व माइथ्री मूवी मेकर्स का सा...


thumb

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल को CBFC की हरी झंडी, मिला ‘UA 16+’ सर्ट...

आखिरी सवाल, साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


thumb

एक्शन थ्रिलर्स के बीच 'आखरी सवाल' लाएगी एक जरूरी बदलाव : निखिल नंदा

'आखरी सवाल' के टीज़र और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है, जिससे फिल्म की बोल्ड, ग्रिपिंग और दमदार कहानी को लेकर का...


thumb

द केरला स्टोरी 2 को मिले अपार प्यार के बाद विपुल शाह ने दर्शकों का ...

विपुल अमृतलाल शाह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेखौफ फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो बड़े पर्दे पर बोल्ड, दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानिया...