तेलंगाना में देश का पहला पीएम मित्र पार्क शुरू, पीएम मोदी ने 9400 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

Posted On:- 2026-05-10




हैदराबाद(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिसमें मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। इन प्रमुख परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन का बनाना और वारंगल में भारत के पहले पीएम मित्र पार्क (काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क) का शुभारंभ शामिल है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद के एचआईसीसी में डिजिटल माध्यम से तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और कई अन्य नेता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में उपस्थित रहे। मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है।

उन्होंने रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल (पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट्स) टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास और वारंगल में पीएम मित्र पार्क (काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क) का उद्घाटन भी किया। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत का पहला पूरी तरह से कार्यशील पीएम मित्र पार्क है।



Related News
thumb

पीएम मोदी की अपील पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को त्याग और बचत की सलाह देना सरकार क...


thumb

पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना और उसके आभूषण नहीं खरीदने तथा विदेश यात्रा नहीं करने की अपील ...


thumb

केंद्र सरकार ने बिना किसी सलाह के चार नए लेबर कोड लागू किए : खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में लागू हुए चार नए लेबर कोड पर आपत्ति जताते हुए इसे मजदूरों के हितों के लिए एक बहुत बड़ा झ...


thumb

बेंगलुरू में बोले पीएम मोदी- धरती माता को केमिकल से बचाना भी एकआर्ट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' की सराहना करते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, जिसमें उन्होंने युव...


thumb

योगी का बड़ा दांव, कैबिनेट विस्तार से साधे कई समीकरण, 6 नए चेहरों को...

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सपा से आए मनोज पांडेय और पूर्व प्रदेश अध्यक...