योगी का बड़ा दांव, कैबिनेट विस्तार से साधे कई समीकरण, 6 नए चेहरों को मिली जगह

Posted On:- 2026-05-10




लखनऊ(वीएनएस)।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सपा से आए मनोज पांडेय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की एक रणनीतिक कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक रूप से काफी ख़ास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का आज दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल विस्तार के तहत छह नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। साथ ही दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत करके स्वतंत्र प्रभार दिए गए। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार में  समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हैं। इन दोनों ही नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन भवन में आयोजित समारोह में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

इसके अलावा चार और मंत्रियों को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी जिनके नाम हैं - हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। इस दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार से कहा जा रहा है कि  योगी सरकार में मंत्री कईं जातीय समीकरण साधे हैं। मंत्री बनने वाले नये लोगों में मनोज पांडेय ब्राह्मण, भूपेंद्र चौधरी, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा कृष्णा पासवान और सुरेंद्र दिलेर दलित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव से करीब आठ माह पहले किये गये इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 60 हो गयी है। मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पिछले लोकसभा चुनाव से पहले पांच मार्च 2024 को हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी।




Related News
thumb

पीएम मोदी की अपील पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को त्याग और बचत की सलाह देना सरकार क...


thumb

पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने और विदेश यात्रा पर न जाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना और उसके आभूषण नहीं खरीदने तथा विदेश यात्रा नहीं करने की अपील ...


thumb

केंद्र सरकार ने बिना किसी सलाह के चार नए लेबर कोड लागू किए : खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में लागू हुए चार नए लेबर कोड पर आपत्ति जताते हुए इसे मजदूरों के हितों के लिए एक बहुत बड़ा झ...


thumb

बेंगलुरू में बोले पीएम मोदी- धरती माता को केमिकल से बचाना भी एकआर्ट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' की सराहना करते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, जिसमें उन्होंने युव...


thumb

तेलंगाना में देश का पहला पीएम मित्र पार्क शुरू, पीएम मोदी ने 9400 क...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिसमें मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भ...