टीवीके सरकार पांच साल चले तो अच्छा है

Posted On:- 2026-05-10




सुनील दास

तमिलनाडु में टीवीके के सीएम के रूप में एक्टर विजय ने रविवार को शपथ ले ली है।शनिवार को उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उनके पास १२० विधायकों का समर्थन है और राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने के लिए बुला लिया। रविवार को सीएम विजय व उनके मंत्रियों ने शपथ भी ले ली है। इसके बाद स्वाभाविक है यह सवाल उठना कि क्या विजय की सरकार अपने पांच साल पूरे कर पाएगी।देश व राज्यों की राजनीति में तो अब तक का अनुभव यह रहा है कि जितनी भी साझा सरकारें बनीं हैं, उनमें ज्यादातर पांच साल गिर गई हैं या गिरा दी गई हैं।इस मामले में कांग्रेस का रिकार्ड तो बहुत खराब रहा है.वह साझा सरकारों को इसलिए गिरा देती थी कि उसे साबित करना रहता था कि देश हो या राज्य का शासन कांग्रेस को ही करना आता है और बाकी दलों को सरकार चलाना नहीं आता है।

कोई सरकार एक दल के समर्थन पर सत्ता में हो तो एक दल के समर्थन वाली सरकार एक दल के किसी कारण से नाराज होने के कारण गिर जाती है। कुछ समय बाद गिरा दी जाती है।तमिलनाडु में विजय की सरकार तो पांच दलों के समर्थऩ से बनी है। पांच दलों मे एक दो दल भी किसी कारण से नाराज हो गए तो सरकार कभी भी गिर सकती है।पांच दलों मे से कांग्रेस को छोड़ दिया जाए तो कई दल तो ऐसे हैं कि उनको टीवीके से कोई मतलब नहीं है। तमिलनाडु का जनता की भलाई से कोई मतलब नहीं है।वह तो टीवीके का समर्थन इसलिए करने को मजबूर हो गए हैं कि अगर टीवीके की सरकार वह नहीं बनवाएंगे तो भाजपा टीवीके का समर्थन अद्रमुक से करवाकर सत्ता में आ जाएगी। यानी भाजपा टीवीके के साथ मिलकर सरकार न बना ले इसलिए न चाहकर भी कई दलों ने टीवीके का समर्थन किया है। टीवीके की सरकार बनवाई है।

कहने को तो कांग्रेस भी यही कह रही है कि भाजपा का सत्ता में आने से रोकने के लिए ही उसने टीवीए का समर्थन किया है लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस को पहली बार लगा कि यह मौका है तमिलनाडु में अपनी स्थिति को मजबूत करने का क्योंकि द्रमुक के रहते कांग्रेस बीस साल पहले जैसी थी वैसी आज भी है जबकि वह टीवीके साथ जाती है तो नीचे से ऊपर तक सत्ता मे उसकी हिस्सेदारी ज्यादा हो सकती है यानी उसकी स्थिति द्रमुक की तुलना में टीवीके साथ जाने में मजबूत होती है, कहा जा सकता है कि वह कांग्रेस अपनी राजनीतिक फायदे के लिए टीवीके के साथ गई है।यह बात द्रमुक को नागवार गुजरनी ही थी क्योंकि कांग्रेस के सांसद हो या विधायक वह जीते तो द्रमुक के सहयोग के कारण है और कांग्रेस ने मौका मिलते ही द्रमुक को ही ठेंगा दिखा दिया कि तुम्हारे साथ रहने में अब कोई फायदा नहीं है।

कांग्रेस का फायदा अभी टीवीके के साथ जाने में है। इसलिए कांग्रेस टीवीके के साथ है और उसकी कोशिश यही होगी कि टीवीके की सरकार ज्यादा समय तक बनी रहे और उसे तमिलनाडु में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिल सके। मात्र कांग्रेस के समर्थन से तो टीवीके की सरकार बनी नहीं रह सकती। इसलिए कांग्रेस टीवीके के साथ रहना सरकार के बने रहने की गारंटी नहीं है क्योंकि बाकी दल बाहर समर्थन देने वाले हैं उनका कोई राजनीतिक हित टीवीके से जुड़ा हुआ नहीं है, वह विचारधारा के तौर पर द्रमुक से ही जुड़े हुए हैं इसलिए जिस दिन द्रमुक चाहेगा कि टीवीके की सरकार नहीं रहनी चाहिए, उस दिन बिना शर्त समर्थन देने वाले कोई एक दो दल भी समर्थन वापस ले लेंगे तो सरकार गिर जाएगी।

 राजनीतिक दल चुनाव के बाद जल्दी फिर से चुनाव भी नहीं चाहते हैं कि क्योंकि फिर चुनाव होने पर क्या पता वह चुनाव जीतेंगे या नहीं इसलिए हर कोई यह चाहता है कि अभी तो सरकार बननी चाहिए ताकि जल्द चुनाव न लड़ना पड़े और यह साबित हो जाए की जनता ने जिस नए राजनीतिक दल पर इतना भरोसा किया है, वह जनता की अपेक्षा को पूरी नही कर पाई।इससे फायदा यह होगा कि जिस जनता को द्रविड़ दलों से मोहभंग हो गया है, वह उसी को अपने लिए ठीक माने यानी तमिलनाडु की राजनीति में वह बदलाव की सोचे नहीं यानी पहले जिस तरह द्रमुक या अद्रमुक की राजनीति चली आ रही थी वही चलती रहे। इसमें भाजपा बाधा बन सकती है क्योंकि भाजपा भी कांग्रेस की तरह चाहती है कि टीवीके सरकार पांच साल चलनी चाहिए ताकि तमिलनाडु की राजनीति बदले और उसमें भाजपा की भी अहम भूमिका हो।



Related News
thumb

आपरेशन सिंदूर मजबूत भारत की प्रतिक्रिया है

जब कोई देश किसी गंभीर मामले में कुछ कहता है और कुछ करता है तो उसकी कहने व करने की प्रतिक्रिया से ही पता चलता है कि वह मजबूत देश है या कमजोर देश है।...


thumb

चुनाव हारने पर नेता का कद छोटा हो जाता है

कोई भी राजनीतिक दल हो या उसका बड़ा नेता हो, वह चुनाव पार्टी को जिता नहीं पाता है या खुद जहां-जहां से चुनाव लड़ता है, वहां चुनाव जीत नहीं पाता है तो...


thumb

जीत सामूहिक जिम्मेदारी इसलिए जश्न सामूहिक होता है

भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकारें हैं।मोदी युग में भाजपा का जैसा विस्तार देश में हुआ है,वह अभूतपूर्व है


thumb

पीएम मोदी ने देश का राजनीतिक नक्शा बदल दिया

देश में सबसे सफल राजनीतिक नेता उसे ही माना जाता है जो राजनीति में आने के बाद एक के बाद दूसरा चुनाव जीतकर देश का राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल दे।पीएम...


thumb

शहर सरकार बदली पर समस्या जस की तस

चुनाव आता है तो राजनीतिक दल के नेता चुनाव जीतने के लिए वादा करते हैं कि हमारी शहर की सरकार बनेगी को अभी जो समस्या है, कोई समस्या नहीं रहेगी। लेकिन ...