जब कोई देश किसी गंभीर मामले में कुछ कहता है और कुछ करता है तो उसकी कहने व करने की प्रतिक्रिया से ही पता चलता है कि वह मजबूत देश है या कमजोर देश है।इससे देश के लोगों को पता चलता है कि हमारी सरकार मजबूत है, दुश्मनों को पता चलता है कि भारत एक मजबूत देश है,उससे पंगा लेने का मतलब है कि अपना बड़ा नुकसान करवाना है।उसे सबक मिल जाता है कि भारत से पंगा लेने से अपना ही ज्यादा नुकसान करना है। आपरेशन सिंदूर पहलगाम पर पाकपोषित आतंकवाद के हमले की दृढ़ प्रतिक्रिया थी।गुरुवार को उसकी पहली वर्षगांठ है और देश के लोगों के लिए याद करने का दिन है कि आज जो भारत है,वह बदला हुआ भारत, आज जो भारत हैं वह नया भारत है. उसके घर में घुसकर कोई आतंकवादी लोगों पर हमला करेगा तो भारत आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर सकता है। आतंकियों के घर में घुसकर मार सकता है। भारत ने आतंकियों को आपरेशन सिंदूर के जरिए ऐसा सबक सिखाया है कि वह अब भारत में घुसकर पहलगाम की तरह की वारदात करने से पहले सौ बार सोचेंगे और डरेंगे की इसके बाद भारत उनके साथ क्या करने वाला है।
आपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने सही कहा है कि आपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ प्रतिक्रिया है। भारत की सेना को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है।इससे हमारे सशस्त्र बलों की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबध्दता को पता चलता है। हमारी सेना की हर स्थिति में तैयारी,पेशेवरता,समन्वित शक्ति का पता चलता है।इससे यह भी पता चलता है कि रक्षा क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता ने हमारी सुरक्षा कितनी मजबूत हुई है। इससे यह भी पता चलता है कि एक साल पहले हम जिस तरह आतंकवाद को खत्म करने और उसे बढ़ावा देने वाले तंत्र को नष्ट करने संकल्पित थे आज एक साल बाद भी हम उसी आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने और उसे पालने पोसने वालों को सबक सिखाने संकल्पित हैं।
सच है कि आपरेशन सिंदूर मजबूत भारत का एक ऐतिहासिक मिशन है जो हमेशा हमारे दुश्मनों को हमारी सशस्त्र सेना की सटीक प्रहार शक्ति की याद दिलाएगा।यह हर साल हमारे दुश्मनों को साफ संदेश देता रहेगा कि वह भारत पर आतंकवादी हमला कर चाहे कहीं भी छिपा हो वह बच नहीं सकता।वह हमेशा भारत की नजर मे है और भारत जब चाहे उनको सबक सीखा सकता है। आपरेशन सिंदूर के बार मे हमारे देश के कुछ देश विरोधी लोगों ने बहुत कुछ गलत कहा था, पूछा था कितने विमान भारत के गिरे हैं। आज हमारे देश के सेना के अधिकारियों ने उन तमाम देश विरोधी लोगों को यह बता दिया है कि विमान हमारे नहीं गिऱे थे. विमान तो भारतीय सेना ने दुश्मनो को गिराए थे, सेना के सटीक प्रहार से १०० से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।
सेना ने आज देश के आपरेशन सिंदूर के खिलाफ बोलने वालों को बता दिया है कि सरेंडर भारत ने नहीं किया था सरेंडर को मार खाने के बाद पाकिस्तान ने किया था। भारत को तो जो लक्ष्य हासिल करना था, वह उसे एकदिन में ही हासिल कर लिया था और पाकिस्तान को साफ बता दिया था कि भारत का हमला पाकिस्तान पर नहीं है, पाक में छिपे आतंकियों के ठिकाने पर है। साथ ही यह भी बता दिया गया था कि यदि पाकिस्तान भारत पर हमला करता है तो भारत उसका जवाब देगा पाकिस्तान ने हमला किया और भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को बता दिया कि भारत पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के हमले अब बिलकुल भी सहन नहीं करेगा। यह पुराना भारत नहीं है कि अमरीका से शिकायत करेगा।यह नया भारत है यह अपने मसले खुद हल करने में सक्षम है।
भारत ने दुनिया के देशों को बता दिया कि भारत की सैन्य क्षमता क्या है। वह सटीक हमला करना जानता है और रक्षा करना भी उसे आता है। भारत ने हमेशा कहा है कि वह शांति का पक्षधर है लेकिन यदि कोई भारत पर किसी भी तरह का हमला करेगा तो भारत उसका जवाब देगा और ऐसा जवाब देगा कि सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग हमला करने वाला करेगा।आज बड़े देश रूस व अमरीका सैन्य कार्रवाई करके युध्द में बरसो महीनों से उलझे हुए हैं तो भारत आपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मना रहा है और दुनिया को संदेश दे रहा है कि भारत को बगैर युध्द मे उलझे सैन्य कार्रवाई करना आता है और दुश्मनों को घुटनों पर कैसा लाया जाता है यह भी बखूबी आता है।भारत के पास प्रहार करने की सटीक क्षमता है और ठीक समय पर सैन्य कार्रवाई रोकने का विवेक भी है,युध्द चाहने वाले कुछ भी कहते रहे लेकिन नया भारत वही करता है जिसमे देश का हित होता है।
तमिलनाडु में टीवीके के सीएम के रूप में एक्टर विजय ने रविवार को शपथ ले ली है।शनिवार को उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उनके पास १२० विधायकों का समर्थन...
कोई भी राजनीतिक दल हो या उसका बड़ा नेता हो, वह चुनाव पार्टी को जिता नहीं पाता है या खुद जहां-जहां से चुनाव लड़ता है, वहां चुनाव जीत नहीं पाता है तो...
भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकारें हैं।मोदी युग में भाजपा का जैसा विस्तार देश में हुआ है,वह अभूतपूर्व है
देश में सबसे सफल राजनीतिक नेता उसे ही माना जाता है जो राजनीति में आने के बाद एक के बाद दूसरा चुनाव जीतकर देश का राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल दे।पीएम...
चुनाव आता है तो राजनीतिक दल के नेता चुनाव जीतने के लिए वादा करते हैं कि हमारी शहर की सरकार बनेगी को अभी जो समस्या है, कोई समस्या नहीं रहेगी। लेकिन ...