शॉल, श्रीफल और तालियों की गूंज के बीच कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को दी गई गरिमामयी विदाई

Posted On:- 2026-05-08




एमसीबी जिला हमेशा दिल में रहेगा - विदाई समारोह में भावुक हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट

एमसीबी (वीएनएस)। जिले के स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में 07 मई को भावुक और गरिमामय माहौल के बीच जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को उनके स्थानांतरण पर भव्य विदाई दी गई। समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावनाओं का ऐसा माहौल बना रहा कि कई कर्मचारियों की आँखें नम दिखाई दीं।

समारोह में समस्त विभागीय अधिकारियों ने कहा कि आपने ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले को विकास की नई दिशा दी। उनकी प्रशासनिक कार्यशैली, आम जनता के प्रति संवेदनशीलता और समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्य पद्धति ने उन्हें आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण विकास, जनसमस्या निवारण शिविरों और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके नेतृत्व की झलक स्पष्ट दिखाई दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि जिले की प्रगति के लिए आपने  हमेशा टीम भावना के साथ कार्य किया और प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए तत्परता दिखाई, जिसके कारण वे “जन-जन के कलेक्टर” के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे।

अपनी विदाई के अवसर पर भावुक होते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे यादगार और महत्वपूर्ण पलों में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता, अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्हें जो सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, वह हमेशा उनके दिल में रहेगा।

उन्होंने कहा प्रशासन केवल शासन चलाने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का दायित्व भी है। एमसीबी जिले में कार्य करते हुए मुझे जो अनुभव मिला, उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यहां के लोगों का अपनापन और सहयोग मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं हमेशा इस जिले और यहां के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ा रहूंगा। कलेक्टर ने जिले की निरंतर प्रगति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रशासनिक टीम आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिले के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक रतना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार, समस्त एसडीएम, समस्त जनपद सीईओ, समस्त तहसीलदार एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के समय उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी भावुक नजर आए और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।




Related News
thumb

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानव...

विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,...

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...


thumb

सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि...

जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत क...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...