स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिविर में हितग्राही को सौंपी ऋण पुस्तिका

Posted On:- 2026-05-08




एमसीबी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड खड़गवां के ग्राम मझौली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर के दौरान ग्राम अखड़ाडांड निवासी देव कुमार की लंबित समस्या का समाधान करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से उन्हें तत्काल ऋण पुस्तिका प्रदान की। मौके पर ही ऋण पुस्तिका प्राप्त होने से हितग्राही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। देव कुमार ने “सुशासन तिहार 2026” को शासन की अत्यंत सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही त्वरित समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शिविरों के माध्यम से गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का संवेदनशीलता, गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं एवं लाभ प्रदान किए गए। जिला प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे ग्रामीणों को सुगम, त्वरित एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध हो सकी।



Related News
thumb

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानव...

विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,...

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...


thumb

सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि...

जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत क...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...