कोंडागांव (वीएनएस)। सुशासन तिहार अंतर्गत राज्य शासन की मंशानुरूप नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले के विभिन्न गांवों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम बहीगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कपिलकांत नाग, चरनतीन नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक टेकाम ने कहा कि सुशासन तिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित एक जनकल्याणकारी और संवेदनशील पहल है। उन्होंने अधिकारियों से आम नागरिकों की समस्याओं एवं भावनाओं को समझते हुए शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को धान खरीदी योजना का लाभ मिल रहा है तथा महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि से आर्थिक सहायता मिल रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों का विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने युवाओं से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने और दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश भी दिया।
’24 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाबी’ :
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 24 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। श्रम विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 10 डिजिटल किसान किताब एवं 19 बी-1 वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को जाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 व्हीलचेयर, 01 श्रवण यंत्र एवं 01 बैसाखी प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा 05 किसानों को बीज, खाद्य विभाग द्वारा 05 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 आयुष्मान कार्ड तथा 06 केसीसी कार्ड वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पौधे प्रदान किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 गोद भराई एवं 03 अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, ग्राम सरपंच डामेश्वरी रावटे, गंगोत्री मरकाम, देवीलाल, लंबोदर सलाम, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार गणेश सिदार तथा जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...
समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...
जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...