कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

Posted On:- 2026-05-08




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

लगभग 29 करोड़ 08 लाख 06 हजार रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत सड़क मजबूतीकरण के साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

कांसाबेल-बगीचा मार्ग क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी आवागमन करते हैं। समय के साथ सड़क की स्थिति प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनेगी।

इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रा समय में कमी आएगी तथा व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का विस्तार कर रही है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रायगढ़ जिले में 150 जोड़ों का ...

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ के पटेलपाली कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-अंबिकापुर में गूंजी शहनाई, 43 जोड़े पर...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और ...


thumb

राज्य निर्वाचन आयोग ने किया स्थानीय निकायो के आम,उप निर्वाचन कार्यक...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज दिनांक 08 मई 2026 को राज्य के नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जा...


thumb

बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में मुन्ने शिविर का किया न...

बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम संबलपुर और बम्हनी में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्...


thumb

रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल ने दिया रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए सहयोग ...

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज लोकभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारतीय रेडक्रॉस सोसायट...


thumb

राज्यपाल ने स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन, रक्तदाताओं को प्रमाण पत...

अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मार्गदर्शन में आज लोकभवन में व्यापक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर विशेष रूप स...