रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में कृषि और सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बहुप्रतीक्षित गेरानाला जलाशय योजना के लिए 18.22 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की खेती-किसानी की सूरत बदल जाएगी। लगभग 1212 हेक्टेयर भूमि तक पानी पहुंचेगा। 988 हेक्टेयर खरीफ फसलों और 257 हेक्टेयर रबी फसलों के लिए सिंचाई सुनिश्चित होगी। कृषि उत्पादन में वृद्धि से स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
राज्य शासन ने इस परियोजना को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि कार्य समय पर और उच्च मानकों के साथ पूरा हो सके। कार्य को स्वीकृत राशि और निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा। अनावश्यक देरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
गुणवत्ता नियंत्रण
निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्य शुरू करने से पहले सक्षम अधिकारियों से तकनीकी स्वीकृति और डिजाइन का अनुमोदन अनिवार्य किया गया है। गेरानाला जलाशय योजना न केवल जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह जशपुर के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में समृद्धि का नया द्वार खोलेगी।
जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में शनि मंदिर तालाब के सौंदर्...
सुशासन तिहार ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों की बहार लेकर आया है, आज जिले के मैनपाट विकासखण्ड में सुशासन तिहार अंतर्गत कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निव...