सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

Posted On:- 2026-05-02




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ शुक्रवार शाम को सेजेस स्कूल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेल किट और जूता ड्रेस आदि का वितरण किया गया। प्रशिक्षकों ने कराते का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी में डेढ़ से 2 और ढाई महीने की छुट्टी का टाइम होता है। बच्चों के अंदर के हुनर और कौशल को मजबूत करने का यह सुनहरा अवसर है। इस समय का उपयोग अपने पसंदीदा खेल का चयन करें और मोबाईल के अनावश्यक उपयोग से दूर रहें। 

जिले में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 मई से 21 मई तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेलभाठा मैदान और इनडोर स्टेडियम में नियमित होता रहेगा। इसमें छह खेल कराटे, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, योग शामिल है। विभाग द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। यह खेल प्रशिक्षण सुबह 5.30 से 8.30 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक दिया जाएगा। इसमें जूनियर, सब जूनियर बालक बालिका प्रवेश ले सकते हैं। आयु प्रमाण पत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अंकसूची को मान्य किया जाएगा। 

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल प्रशिक्षक पीटीआई और वरिष्ठ खिलाड़ी इन खेलों से जो संबंधित और अच्छे जानकार है, वे बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित अब्बास अली सैफी, कैजार हुसैन, गोल्डी नायक, विजेंद्र गुड्डू, ममता साहू, भुनेश्वरी गोपाल एवं नन्हे खिलाड़ी विशेष रूप से शामिल रहे। इस संबंध में जानकारी के लिए 9977115799 सहायक खेल अधिकारी कौशल ठेठवार से संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...