जशपुरनगर (वीएनएस)। सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में चल रहे 15 दिवसीय सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार- अभियान के तृतीय दिवस खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय जशपुर नगर में कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा की गई कार्यवाही :
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जशपुर नगर क्षेत्र में दूध और दुग्ध उत्पादों के विक्रय केंद्र, डेयरी आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी में दूध की उपलब्धता, दूध से बनने वाले उत्पाद जैसे दही, पनीर, घी, लस्सी आदि के विनिर्माण की प्रक्रियाओं और रखरखाव के विषय में संबंधित खाद्य कारोबारियों को मौके पर आवश्यक जानकारी व दिशा-निर्देश दिए गए। शंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ’दही, गाय का दूध और पनीर के कुल 03 नमुने संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षित प्रतिष्ठानों में विगत दिवस 29 अप्रैल को कृष्णा डेयरी, रांची रोड, नीलेश डेयरी, नीलेश स्वीट्स, नीलेश केक एंड डेली निड्स बस स्टैंड, अरुण डेयरी, बिरसा मुंडा चौक और पुनीत डेयरी, कलेक्टर ऑफिस रोड शामिल हैं।
जिले में यह अभियान ’27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक’ सतत जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं गुणवत्तायुक्त औषधि उपलब्ध कराना तथा खाद्य-औषधि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है।
जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...
राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...