कार्य में उदासीनता व लापरवाही पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी के स्वीपर शिवरात्र तिर्की निलंबित

Posted On:- 2026-05-01




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा बीते 02 अप्रैल 2026 को विकासखण्ड लखनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी  का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्वीपर शिवरात्र तिर्की अपने कार्य से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये एवं अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया। 

इस संबंध में कलेक्टर वसंत के निर्देशानुसार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रेषित नहीं किया गया। जवाब अप्राप्त होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच दल गठित कर जांच करायी गयी, जांच प्रतिवेदन अनुसार यह पाया गया कि शिवरात्र प्राथमिक स्वा. केन्द्र कुन्नी में दैनिक उपस्थिति दर्ज कर संस्था से नदारद रहते हैं। उन्हें इस संबंध में कई बार चेतावनी एवं समझाइश दी गयी थी।  कार्य में सुधार नहीं आने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया। जिसमें शिवरात्र तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर  मुख्यालय विकासखण्ड बतौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटईकेला निर्धारित किया गया है। शिवरात्र तिर्की को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।




Related News
thumb

अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक : कलेक्ट...

जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...


thumb

कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनीं मांगें व समस्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...


thumb

समस्याओं का निराकरण, आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय क...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...


thumb

‘‘सही दवा - शुद्ध आहार‘‘ अभियान: कॉस्मेटिक एवं दवा दुकानों का सघन न...

राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...