सूरजपुर (वीएनएस)। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) जयनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा राय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में विद्यालय का मान बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
खेल प्रतिभाओं का गौरव :
परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्राचार्य ने खेलकूद में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले छात्रों और संभाग एवं राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस गौरवशाली अवसर पर पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र जायसवाल, मिडिल एचएम आरती गुप्ता, प्राइमरी एचएम मोनिका मलिक, पीटीआई सुनैना जायसवाल, कंप्यूटर शिक्षिका स्मृति श्रीवास्तव, भाषा शिक्षिका निशा मिश्रा और अनीता जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सभी शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ मिलकर बच्चों के सुधार हेतु चर्चा की और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम का समापन मेधावी छात्रों को बधाई और नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...
राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क...
सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में चल रहे 15 दिवसीय सही दवा-शुद्ध आहार...