जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

Posted On:- 2026-05-01




ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजऱों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से की गई मकान गणना

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजऱों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना ऐप के माध्यम से मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया गया। जनगणना टीम द्वारा प्रत्येक घर में पहुंचकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। साथ ही ग्रामीणों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 

जनगणना देश की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए सभी नागरिकों द्वारा सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। ग्राम धनगांव में जनगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पूर्व में ही आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम का सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Related News
thumb

समस्याओं का निराकरण, आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय क...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...


thumb

‘‘सही दवा - शुद्ध आहार‘‘ अभियान: कॉस्मेटिक एवं दवा दुकानों का सघन न...

राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...


thumb

घुमका में रेत का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क...


thumb

जिला मुख्यालय स्थित दूध और दुग्ध उत्पादों के विक्रय केंद्र, डेयरी आ...

सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में चल रहे 15 दिवसीय सही दवा-शुद्ध आहार...