मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

Posted On:- 2026-05-01





रायपुर(वीएनएस)।प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, कुनकुरी निवासी श्री जोगेश्वर अंधारे के सुपुत्र स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे के निधन उपरांत आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे का अल्पायु में असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि ऐसी अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सभी को मिलकर परिवार का संबल बनना चाहिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत के व्यक्तित्व और उनके सरल स्वभाव को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



Related News
thumb

पहले शिविर में राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- 'समय सीम...

छत्तीसगढ़ में सरकार की 'सुशासन' को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 'सुश...


thumb

कार्य में लापरवाही बरतने पर पद से हटाया गया आवास मित्र

गौरेला पेंड्रा मरवाहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है।


thumb

काजू उत्पादन कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुदरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा काजू पेड़ों की देखरेख एवं रख-र...


thumb

कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह के विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाहीकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द...


thumb

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की मंदरौद ग्राम पंचायत...

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप स...