काजू उत्पादन कार्य का कलेक्टर-सीईओ ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-01




गौरेला पेंड्रा मरवाही(वीएनएस)।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुदरी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा काजू पेड़ों की देखरेख एवं रख-रखाव का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा वर्तमान में पके हुए काजू का संग्रहण किया जा रहा है, जिसका प्रसंस्करण कर बाजार में विक्रय किया जाएगा। इसके साथ ही पेड़ों के नीचे उपलब्ध खाली भूमि में लगभग एक एकड़ क्षेत्र में सूरन (जिमीकंद) लगाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। आज इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, जनपद सीईओ श्री जयशंकर चौहान एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और समूह को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने काजू उत्पादन एवं प्रसंस्करण कार्य को सराहनीय बताते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



Related News
thumb

पहले शिविर में राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- 'समय सीम...

छत्तीसगढ़ में सरकार की 'सुशासन' को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 'सुश...


thumb

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई एवं बंदरचुआ, ...


thumb

कार्य में लापरवाही बरतने पर पद से हटाया गया आवास मित्र

गौरेला पेंड्रा मरवाहीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर आवास मित्र को पद से पृथक कर दिया गया है।


thumb

कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह के विक्रय केंद्र का किया शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाहीकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द...


thumb

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की मंदरौद ग्राम पंचायत...

छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप स...