महासमुंद (वीएनएस)। भारत सरकार की एडिप योजना तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विकासखण्ड स्तरीय चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित शिविरों में दिव्यांगजनों का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। जिसमें 24 अप्रैल को जनपद पंचायत सरायपाली में आयोजित शिविर में कुल 44 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें 17 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार 27 अप्रैल को जनपद पंचायत बसना में आयोजित शिविर में 27 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें से 18 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। 28 अप्रैल को विकासखण्ड पिथौरा में आयोजित शिविर में कुल 29 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 13 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया। वहीं 29 अप्रैल को जनपद पंचायत बागबाहरा में आयोजित शिविर में कुल 34 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें से 26 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत परिसर महासमुंद में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 92 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिनमें 56 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया।
प्रथम चरण में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित शिविरों में कुल 226 दिव्यांगजन सम्मिलित हुए, जिनमें से 130 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकित हितग्राहियों को आगामी चरण में आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...
प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...
छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...