छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

Posted On:- 2026-04-30




10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 

छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस क्रम में 10वीं कक्षा में विद्यालय की छात्रा तमन्ना ठाकुर पिता दिनेश ठाकुर ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं के. काव्या स्वर्णकार पिता के. नारायण स्वर्णकार ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा पायल ताती पिता अमेर सिंह ताती ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पंचम स्थान, सीमा  पिता हुंगा ने 93.83 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सप्तम, अनीशा राय पिता दीपकर राय एवं भूमिका नागवंशी पिता केशव राव नागवंशी, सरस्वती यादव पिता नीलू राम यादव ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर नंवम स्थान, हासिल किया। 

इसी प्रकार 12वीं कक्षा में छात्रा टिशा साहू  पिता राम नारायण साहू ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फाल्गुनी सोम पिता ललित कुमार सोम ने 90.40 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पंचम स्थान, प्रार्थना सोरी पिता रामदेव सोरी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर जिले में  षष्ठ स्थान, छात्रा भूमिका पिता धर्मेंद्र ठाकुर ने 88.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अष्टम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समवन्यक ने छात्राओं को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की अधीक्षिका रवीन्द्र शैनी एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके कारण यह सफलता संभव हो पाई है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया तथा आगे भी कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।




Related News
thumb

केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां स...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम ...


thumb

सेवानिवृत्ति के दिन ही पटवारी बोनिफास खलखो को मिला पीपीओ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में एक सराहनीय पहल के तहत सेवानिवृत्त पटवारी बोनिफास खलखो को उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर ही अंतिम प...


thumb

हादसे में मृतक परिवार को बड़ी राहतः 2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत म...


thumb

शिविरों में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान, कलेक्टर ने नोडल अधिकारि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभि...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही...


thumb

धमतरी में विकास और सुशासन का नया अध्याय : जनता से किया वादा निभाया,...

छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले वर्ष 31 मई 2025 को धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार (समाधा...