बेमेतरा (वीएनएस)। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा पौंसरी–बालसमुंद रोड पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान थाना चंदनू, जिला बेमेतरा, के कब्जे वाले दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं पाई गई।
तलाशी के दौरान वाहन से 250 पाव देशी मसाला मदिरा (कुल 45 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य करीब 80,000 रुपये है। मौके पर ही मदिरा को विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।
आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बेमेतरा के दूरभाष 7803036415 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...
राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...
आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के...