सूरजपुर (वीएनएस)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर परिसर में निःशुल्क शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से न्यायालय आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों एवं पक्षकारों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकने की परेशानी से मुक्ति दिलाना है। ताकि हर जरूरतमंद को समय पर शीतल जल उपलब्ध हो सके।
प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर विनिता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर ने वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल पानी पिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वरिष्ठ नागरिक संघ ने इस पहल के माध्यम से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन का संदेश भी दिया है।
विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की सचिव पायल टोपनो ने कहा कि पक्षकारों के लिए यह जल सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक लालचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष एवं राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अनिल गोयल, संरक्षक हरिदास अग्रवाल, प्रवक्ता एस.के. तिवारी, उपाध्यक्ष पवन मित्तल एवं आर.एस. मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा, सचिव राजेश गोयल, जिला लोक अभियोजक राजू दास तथा अधिवक्तागण सुशील निगम, शोभु दुबे, प्रमेन्द्र कुशवाहा, अशोक यादव, गजानन्द साहू, जयेश दनौदिया, दुर्गा, आर.पी. यादव एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा पक्षकार उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नागरिक संघ की यह पहल समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद को गर्मी के इस मौसम में राहत प्रदान करेगी।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. ...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्...
राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान ...
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक ...
आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत...