जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम बांसपतरा निवासी स्व. पायल सिंह का कुआं के पानी में डूबने से 19 सितम्बर को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता गोवर्धन के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम सरबकोम्बो़ निवासी स्व. अपोलिना एक्का का हवा पानी आने से पेड़ का डगाल गिरने से 02 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सिलास एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य के जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने जनगणना कार्य को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला कल...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय क...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत प्...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क...
रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया बेमेतरा में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद...
आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है।...