मेरी कल्पना की दुनिया बहुत सुंदर और रंगीन है। एक दिन मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे स्कूल बैग में रखी किताबें आपस में धीमी-धीमी बातें कर रही हों। मैं ध्यान से सुनने लगी कि वे क्या कह रही हैं।
अंग्रेज़ी की किताब अपने रोचक कहानियों और रंग-बिरंगे चित्रों पर गर्व कर रही थी। तभी आर्ट की किताब ने मुस्कुराते हुए कहा कि इन चित्रों में सुंदर रंग वही भरती है। ईवीएस की किताब ने बताया कि वह मुझे हमारे आसपास की दुनिया और स्वस्थ जीवन के बारे में सिखाती है। गणित की किताब ने गर्व से कहा कि वह मुझे समस्याएँ हल करना और समय का सही उपयोग करना सिखाती है।
अंत में हिंदी की किताब ने प्रेम से कहा कि वह मुझे अपनी भाषा, सुंदर कहानियों और अच्छे संस्कारों से जोड़ती है, जिससे मैं अपने मन की बात अच्छे से व्यक्त कर पाती हूँ।।तब मुझे समझ आया कि मेरी सभी किताबें मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हर एक मुझे कुछ न कुछ नया सिखाती है।
सीख: हमारी कल्पना असीम होती है। हमें हर विषय का सम्मान करना चाहिए और सीखने की इस सुंदर दुनिया को खुशी-खुशी अपनाना चाहिए।
विश्व पृथ्वी दिवस को मनाते हुए लगभग दो दशक बीत चुके हैं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता निश्चित रूप से बढ़ी है, किंतु धरती क...
आज का बचपन एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बच्चों में तेजी से बढ़ता मोटापा अब केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि हमारी बदलती जीवनशैली का स्पष्...
भारतीय राजनीति भी अजब गजब है यहां जो कहा जाता है वह किया नही जाता और जो किया जाता है वह कहा नही जाता । भारतीय राजनीति का रंगमंच इन दिनों अपनी नई पट...
गोबरहीन टुरी के गोठ सिरिफ सिस्टम ऊपर काल्पनिक वियन्ग हे , जीवित या मुरदा कोनो नेता अउ अधिकारी ले कोनो सम्बंध नई हावय