ब्रेकर देवता की आरती

Posted On:- 2026-04-16




ॐ जय अमानक ब्रेकर, प्रभु जय अमानक ब्रेकर,
जहाँ न हो ज़रूरत, वहीं प्रकट हो अक्सर॥ ॐ जय...

कभी छोटा बन जाओ, कभी पहाड़ समान,
ड्राइवर की किस्मत से, होता तेरा पहचान॥ ॐ जय...

ना बोर्ड, ना निशानी, अचानक से आओ,
गाड़ी वालों के दिल में, हलचल मचाओ॥ ॐ जय...

धीरे जो भी चल ले, उसको तुम न भाओ,
जो तेज़ी दिखलाए, उसको उछाल गिराओ॥ ॐ जय...

रात अँधेरी काली, दिखते भी न तुम हो,
अचानक जो टकराएँ, बोले “हे राम” हम तो॥ ॐ जय...

सस्पेंशन के दुश्मन, डॉक्टर, मैकेनिक के यार,
हर झटके के संग में, बढ़ता उनका व्यापार॥ ॐ जय...

हे ब्रेकर महाराज, अब इतनी अरज़ हमारी,
मानक रूप में आओ, बचे सबकी सवारी॥ ॐ जय...
#जय_हो
#बात_बेबात_बाबा_की_जय



Related News
thumb

गोबरहीन टुरी के गोठ - 10

गोबरहीन टुरी के गोठ सिरिफ सिस्टम ऊपर काल्पनिक वियन्ग हे , जीवित या मुरदा कोनो नेता अउ अधिकारी ले कोनो सम्बंध नई हावय


thumb

ताजा हुए पुराने जख्म: क्या इस बार तय होगी जिम्मेदारी या फिर दोहराएग...

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने सिर्फ एक और औद्योगिक हादसे की खबर नहीं दी, बल्कि यह भी दिखा दिया कि बीते हादसों से अब तक कोई ...


thumb

पढ़ें पत्रकार चंद्र शेखऱ शर्मा की बात बेबाक

कहते हैं, शासन व्यवस्था एक चादर की तरह होती है । चादर को ले संत कबीरदास जी की लाइन याद आ गई-


thumb

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है- “मातृदेवो भव, पितृदेवो भव” केवल शास्त्रों की पंक्ति नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक संरचना की आत्म...


thumb

संकल्प के साथ राष्ट्रीय समस्या नक्सलवाद का अंत

भारत में संकट बन चुकी राष्ट्रीय समस्याओं का समय-सीमा में अंत होना दुर्लभ है, लेकिन केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने यह कार्य करके दिखा दिया। ग...