मणिपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 थी तीव्रता

Posted On:- 2026-04-21




इम्फाल (वीएनएस)। म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र में मंगलवार सुबह 5:59 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप की गहराई 84 किलोमीटर थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी कि मणिपुर में मंगलवार सुबह 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

मणिपुर के साथ ही नगालैंड, असम और मेघालय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र कामजोंग में स्थित था। इससे पहले 18 अप्रैल को कश्मीर की घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कश्मीर घाटी में 18 अप्रैल को रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में था। घरों में पंखे सहित अन्य वस्तुएं हिलती हुई देख लोग घरों से निकल आए थे, लेकिन भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी।

आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि 18 अप्रैल सुबह 8:24 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पृथ्वी के 190 किलोमीटर अंदर था। भूकंप विज्ञान के अनुसार, कश्मीर घाटी भूकंप की आशंका वाले क्षेत्र में स्थित है।



Related News
thumb

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग: PM का दौरा टला, करोड़ों के नुकसान की आ...

राजस्थान के महत्वाकांक्षी औद्योगिक प्रोजेक्ट HPCL पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी भीषण आग ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रोजेक्ट की समयसीमा पर बड़े ...


thumb

सिविल सेवा दिवस पर बोले मोदी: राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

सिविल सेवा दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्...


thumb

बंगाल चुनाव : टीएमसी-बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुँच रहा है, राज्य के उत्तरी हिस्से में झड़पों, आरोपों-प्रत्यारोपों...


thumb

यूपी के किसानों को योगी सरकार की बड़ी राहत, बिना पंजीयन बेचें एमएसप...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गेहूं खरीद के लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण की शर्त हटा दी है, जिससे किसान अब पहले की तरह सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम...