अक्ति तिहार पर कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में कृषि उत्सव, कलेक्टर ने भिंडी बुवाई कर दिया वैज्ञानिक खेती का संदेश

Posted On:- 2026-04-20




सुकमा (वीएनएस)। अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विशेष कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था और आधुनिक कृषि तकनीकों का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार, भारतीय किसान संघ के महामंत्री धरम नाग एवं प्राकृतिक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील कृषक नंदा नाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 64 किसान एवं स्कूल स्तर की कृषि संकाय विषय की छात्राएं भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अमित कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न इकाइयों मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, वर्मी कम्पोस्ट एवं प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया और इसे किसानों के लिए “जीवंत प्रयोगशाला” बताया। उन्होंने 15 एकड़ में फलोद्यान के अंतर्गत अमरूद, आम, नारियल, काजू, पाइनएप्पल, ड्रैगन फ्रूट एवं एप्पल बेर जैसे फलदार पौधों के रोपण हेतु दिशा-निर्देश दिए तथा जिला प्रशासन की ओर से वित्तीय सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही पुलिया निर्माण, ट्यूबवेल सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी पर्याप्त सहायता प्रदान करने की बात कही।

इस अवसर पर कलेक्टर ने भिंडी के बीज की बुवाई कर किसानों को समय पर खेती प्रारंभ करने और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर, आम, पाइनएप्पल एवं मुनगा (सहजन) जैसी उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इन फसलों से सुकमा जिले के किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर उत्पन्न होंगे और कृषि क्षेत्र में आर्थिक मजबूती आएगी।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस. तोमर, डॉ. परमानंद, डॉ. योगेश कुमार सिदार एवं डॉ. गुंजेश्री गोंड उपस्थित रहे। कृषि विभाग से सुधीर दादौरिया एवं कार्यपालन अभियंता गजेंद्र सर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ठळ। उत्पादन प्रभारी डॉ. परमानंद ने नील-हरित शैवाल का जीवंत प्रदर्शन कर जैव उर्वरक के रूप में इसके लाभ बताए। अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस. तोमर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा आयोजन को सफल बनाने में केंद्र के कर्मचारियों संगीता, कुंदन, मुन्ना, राविल, विक्रम एवं ओमप्रकाश के योगदान की सराहना की।




Related News
thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्र...


thumb

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” ...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी...


thumb

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात, साहेबिनकछार में गिरधर सोरी ...

जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव और उपेक्षा...


thumb

जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है आगामी दशकीय जनगणना...