जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दी गई प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-04-20




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। भारत की जनगणना 2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है आगामी दशकीय जनगणना देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद यह 8वीं जनगणना होगी। 

यह जनगणना विशिष्ट और उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें जनगणना आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों के माध्यमों से किया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। प्रगणकों के द्वारा विशिष्ट मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए परिवारों से आंकड़ों का संग्रहण कर किया जाएगा।  तहसील कांकेर चार्ज अधिकारी ग्रामीण के लिए दो चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पहले प्रशिक्षण 13, 14 और 15 अप्रैल को संपन्न हुआ। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 18, 19 और 20 अप्रैल को पूर्ण हुआ।

कांकेर विकासखंड के 100 ग्रामों को 160 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में  बांटा गया है, जिसके लिए 160 प्रगणक और 27 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। सभी प्रगणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षक मंडल के द्वारा आगामी प्रथम चरण 01 मई से 30 मई तक होने वाले जनगणना कार्य के लिए एचएलबी ऐप के माध्यम से मकान भवनों का सूचीकरण कार्य संबंधी 34 प्रश्नों के माध्यम से कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सभी सुपरवाइजर और प्रगणक अपने-अपने आवंटित एचएलबी जिसकी पूर्व में ग्राम पंचायत के सचिवों के द्वारा भवनों का नंबरिंग किया गया है में जाकर जानकारी एकत्रित कर अपने एचएलबी एप संग्रहित करेंगे। सभी सुपरवाइजर और प्रगणक को प्रशिक्षण के बाद जनगणना पूर्व अभ्यास के लिए अलग-अलग शहर एवं ग्राम के वार्डों में जनगणना करने पूर्व अभ्यास कराया गया।

पूर्व अभ्यास के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक पूर्वाअभ्यास जनगणना कार्य में अपनी सहभागिता देते हुए 34 प्रश्नों का जवाब देकर जानकारी एचएलबी एप के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल माध्यम से दी जा रही जानकारी बहुत ही सुविधाजनक है और इस कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। सुपरवाइजर और प्रगणक के इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आमजनों से अपील किया की जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सबकी सहभागिता हो।




Related News
thumb

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, ‘सुशासन तिहार 2...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्र...


thumb

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” ...


thumb

अक्ति तिहार पर कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में कृषि उत्सव, कलेक्टर ने...

अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विशेष कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारंपरिक आस्था और आध...


thumb

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्...

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी...


thumb

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात, साहेबिनकछार में गिरधर सोरी ...

जिले के घने जंगलों के बीच बसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र साहेबिनकछार में अब स्पष्ट बदलाव दिखलाई पड़ रही है। काफी वर्षों तक वहॉ भय, अभाव और उपेक्षा...